logo

हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में झारखंड की पांच बेटियां शामिल, बेंगलुरु में हो रहा आयोजित 

16399news.jpg

द फॉलोअप टीम, सिमडेगाः
सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए झारखंड की 5 हॉकी खिलाड़ियों का चयन किया गया। कैंप 27 दिसंबर 2021 से शुरू होकर 28 जनवरी तक चलने वाला है। कैंप बेंगलुरु में आयोजित किया गया है। कैंप में पूरे देश के 60 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया गया है। झारखंड से ओलंपियन निक्की प्रधान, संगीता कुमारी, सुषमा कुमारी,  गोलकीपर अल्फा केरकेट्टा और रीमा बाखला है । 

12 जनवरी को होगा ट्रायल 
12 जनवरी को इन सभी खिलाड़ियों का बेंगलूरू में एक ट्रायल लिया जाएगा। उसमें से जो बेस्ट 33 खिलाड़ी होंगे उन्हें टीम के कोर ग्रुप में रखा जाएगा। झारखंड के पांच खिलाड़ियों का चयन होना राज्य के लिए बेहद गौरव की बात है। हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि यह बड़ी उपलब्धि है।  हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।
इन जिलों से है सभी खिलाड़ी 
 निक्की प्रधान खूंटी की हैं। संगीता कुमारी, सुषमा कुमारी और अल्फा केरकेट्टा सिमडेगा जिला के बासेंन पंचायत की तथा रीमा बाखला रांची जिला की हुलहुंडू की है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाली महिला हॉकी खिलाड़ी संगीता कुमारी की दक्षिण पूर्व रेलवे में नौकरी लगी है। बता दें कि संगीता ने अपनी पहली पगार से गरीब बच्चों के बीच गेंद, हॉकी और मिठाइयां बांटी थी।