द फॉलोअप टीम, डेस्कः
वेस्टइंडीज में अंडर-19 विश्व का आगाज आज शुक्रवार से शुरू हो जायेगा। अंडर-19 विश्व कप 2022 में कुल 16 टीम शामिल हैं जिन्हें 4 समूहों में बांटा गया है। भारत को ग्रुप-बी में रखा गया है। वहीं आस्ट्रेलिया ग्रुप-डी में है। दो साल पहले भारत को हराकर पहली बार अंडर 19 खिताब जीतने वाली बांग्लादेशी टीम ग्रुप-ए और 2 बार की विजेता पाकिस्तान व अफगानिस्तान ग्रुप-सी में है। साथ ही आपको यह भी बता दे कि हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी।

कई खिलाडीयों में कोरोना संक्त्रमण
टूर्नामेंट के दौरान बायो बबल का पूरा इंतेजाम किया गया है। पाकिस्तान और जिंबाब्वे की टीमों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। न्यूजीलैंड ने अपने पृथकवास नियमों के कारण टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया जिसकी जगह स्काटलैंड खेल रही है।

पहले दिन का मैच
बात अंडर-19 विश्व कप 2022 टूर्नामेंट की मैंचो का करें तो मेजबान वेस्टइंडीज का सामना पहले दिन आस्ट्रेलिया से होगा जबकि स्कॉटलैंड की टक्कर श्रीलंका से होगी। भारत को पहला मैच शनिवार को दक्षिण अफ्रीका से गुयाना में खेलना है।
ग्रुप-ए
बांग्लादेश, कनाडा, इंग्लैंड, यूएई
ग्रुप-बी
भारत, आयरलैंड, दक्षिण अफ्रीका, युगांडा
ग्रुप-सी
अफगानिस्तान, पाकिस्तान, पापुआ न्यू गिनी, जिंबाब्वे
ग्रुप-डी
आस्ट्रेलिया, स्काटलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज