logo

घरेलु विमान सेवा हुआ महंगा, रांची से दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों के लिए 10 से 30 फीसदी तक टिकट हुए महंगे

5084news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
रांची से अब देश के अंदर बड़े शहरों के लिए हवाई यात्रा महँगी हो जाएगी। रांची से अब मुंबई, दिल्ली, पटना, कोलकाता, बेंगलुरू आदि शहरों के हवाई किराये 10 से 30 फीसदी तक महंगे हो जायेंगे।  उड्डयन मंत्रालय ने किराए में 10 से 30 प्रतिशत तक वृद्धि की है। किराए में बढ़ोतरी इसलिए की गयी है क्योंकि विमान के इंधनो का भी दाम बढ़ गया है। इसमें मिनिमम फेयर में 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई, वही मैक्सिमम किराए को 30 प्रतिशत बढ़ाया गया है। घरेलू उड़ानों के 40 मिनट से लेकर 210 मिनट तक वाले श्रेणी के सफर के यात्रा में किराए को बढ़ाया गया है। 

ये भी पढ़ें.....

कहाँ के लिए कितना बढ़ा है किराया 
रांची से मुंबई हवाई सफर के लिए अब यात्रियों को 3,900 से लेकर 13,000 रु तक खर्च पड़ेगा। पहले यह राशि 3,500 से लेकर 10,000 रु तक थी।  इसी तरह रांची से दिल्ली के लिए  अब 3,300 से 11,700 रु तक खर्च करने होंगे। पहले यह किराया 3,000 से 9,000 रु तक निर्धारित था। जबकि घरेलू उड़ानों के अंतर्गत आने वाले  रांची-गोवा, रांची-अंडमान निकोबार के सफर के लिए अब 7,200 से 24,200 रु तक किराया हो सकता है। जबकि इन स्थानों के लिए 6,500 मिनिमम और अधिकतम किराया 18,600 रु निर्धारित थे। वैसे फिलहाल अभी रांची से कई विमान सेवा ठप है।