logo

डंडार कॉलेज में प्रिंसिपल और छात्रों के बीच विवाद, आइसा ने शहर में किया विरोध प्रदर्शन

12166news.jpg

द फॉलोअप टीम, पलामू: 

आइसा नेता त्रिलोकी नाथ, विवेक कुमार, अविनाश रंजन और तरूण कुमार सहित अन्य 10 लोगों पर मजदूर किसान महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा किये गए मुकदमे के खिलाफ सैकड़ों छात्र-छात्रों ने सगालीम बाजार से सगालीम बस स्टैंड तक रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृव विकास कुमार और धर्मेंद्र कुमार ने किया। छात्रों ने नारेबाजी भी की। 


प्रिंसिपल पर अपशब्दों के इस्तेमाल का आरोप
छात्रों ने कहा कि आइसा एक लोकतांत्रिक छात्र संगठन हैं और लोकतंत्र पर भरोसा रखती हैं। आइसा लोकतांत्रिक तरीके से मजदूर किसान महाविद्यालय में छात्रवृत्ति कटौती, फीस वृद्धि और सीट कटौती सहित छात्रों के सवालों पर लगातार संघर्ष करती रही है। 21अगस्त को छात्रवृत्ति के संदर्भ में आइसा प्रखंड अध्यक्ष विवेक कुमार प्रिंसिपल से बात करने कॉलेज गए थे। मालूम हो कि पिछले वर्ष कई छात्रों की छात्रवृति कॉलेज की लापरवाही के वजह से नही मिली। जब इस पर विवेक कुमार बात करने लगे तो प्रिंसिपल ने तथाकथित रूप से अपशब्दों का इस्तेमाल किया। 

प्रिंसिपल ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया! 
छात्रों का आरोप है कि प्रिंसिपल ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। कॉलेज से निकल जाने की भी धमकी दी। छात्रों का आरोप है कि प्रिंसिपल ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि पैसा नहीं है तो कमा कर पढ़ो। छात्रों के मुताबिक प्रिंसिपल ने हवालात में बंद करवाने की भी धमकी दी। मिली जानकारी के मुताबिक जब आइसा राज्य सचिव त्रिलोकीनाथ ने इसका प्रतिरोध किया तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गई। मामले में प्रिंसिपल द्वारा पांकी थाना में संगठन से जुड़े तकरीबन 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। परीक्षा बाधित करने और मारपीट का आरोप लगाया है। 

प्राचार्य पर लगाया झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप
मामले में छात्र नेताओं का आरोप है कि कॉलेज के प्राचार्य ने उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवाया है। अभिभावकों के साथ भी खराब व्यवहार किया गया है। आइसा का कहना है कि प्राचार्य सवालों से बचने के लिए झूठे आरोप लगा रहे हैं। छात्रों की मांग है कि उनके खिलाफ दर्ज किया गया झूठा मुकदमा वापस लिया जाये। प्राचार्य को बर्खास्त करने की भी मांग की गई है। फीस वृद्धि वापस लिया जाये। छात्रवृत्ति बोनाफाइड को निशुल्क किया जाये।