logo

धोनी की नई कार : धोनी ने अपने नाम की एक और बेहतरीन कार, जानें उसकी खासियत और कीमत 

4505d48b-e409-4c96-b6c5-c9ce42771f28.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्कः
भारत के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शुरू से ही कार और बाइक के शौकीन रहे हैं। उनकी अपने निजी संग्रह में ढेर सारी शानदार और आधुनिक कारें और बाइक्स मौजूद हैं। क्रिकेट के मैदान में जिस तरह के शानदार अनगिनत रिकॉर्ड उनके नाम हैं उसी तरह बेहतरीन ऑटोमोटिव संग्रह उन्होंने अपनी जिंदगी में कर रखा है। रिर्पोट के मुताबिक हाल ही में एमएस धोनी ने एक और कार अपने नाम करवा ली है। आपको बता दें कि पिछले महीने बिग बॉय टॉयज़ द्वारा आयोजित एक नीलामी में धोनी ने हिस्सा लिया था, जिसमें उन्होंने एक विंटेज लैंड रोवर 3 (Land Rover 3) कार अपने गैरेज में शामिल कर ली।


 

बिग बॉय टॉयज़ ने करवाई थी ऑनलाइन नीलामी
गुरुग्राम में बिग बॉय टॉयज़ शोरूम में ऑनलाइन नीलामी के लिए 19 विंटेज पुराने मॉडल रखे गए थे। बताया गया है। जिसमें रोल्स रॉयस, कैडिलैक, ब्यूक, शेवरलेट, लैंड रोवर, ऑस्टिन, मर्सिडीज-बेंज जैसी कई और अन्य शानदार कारें शामिल थीं। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने लैंड रोवर 3 लेने की इच्छा जाहिर की थी और उन्होंने अपनी इच्छा को पूरा भी कर लिया। लैंड रोवर 3 के लिए सबसे आखरी वाली बोली धोनी के तरफ से लगाई गई। आपको बता दें कि इस कार (Car) के लिए नीलामी 1 रुपये से शुरू हुई और 25 लाख रुपये पर जाकर रुकी। कंपनी का कहना है कि इस नीलामी में कुल स्टॉक का 50 फीसद बेचा गया है।


 

लैंड रोवर 3 की खासियत
लैंड रोवर 3 की बात करें तो यह बेहद आकर्षित और शानदार कारों में एक है। 1970 से 1980 दशक के दौरान इस कार का निर्माण किया था। इसे शुरुआत में 2.25 लीटर इंजन द्वारा संचालित किया गया था। जो कि 4-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन बॉक्स से लैस है।


 

कार और बाइक के दीवाने हैं धोनी
धोनी शुरू से ही कार और बाइक के शौकीन रहे हैं। उनकी अपने निजी संग्रह में ढेर सारी शानदार और आधुनिक कारें और बाइक्स मौजूद हैं। जिसमें मर्सिडीज-बेंज जीएलई, जीप ग्रैंड चेरोकी ट्रैकहॉक और ऑडी क्यू 7 जैसे बेहतरीन चार पहिया वाहन मौजूद हैं। इसके अलावा कॉन्फेडरेट हेलकैट एक्स 32, हार्ले-डेविडसन फैटबॉय, यामाहा आरडी 350, बीएसए गोल्डस्टार, ZX14R और कावासाकी निंजा H2 और कावासाकी निंजा जैसी बाइक भी महेंद्र सिंह धोनी के निजी संग्रह में शामिल हैं।