logo

JBKSS नेता देवेंद्रनाथ महतो को कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत, क्या है पूरा मामला

D_MAHTO261.jpeg


रांची 
झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (JBKSS) के नेता देवेंद्रनाथ महतो को कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गयी है। वरीय अधिवक्ता सृष्टि रंजन महतो ने इसकी पुष्टि की। महतो ने बताया कि जुडिशियल मैजिस्टेड फर्स्ट क्लास अभिषेक श्रीवास्तव कोर्ट से जेबीकेएसएस के केंद्रीय  उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो की अग्रिम जमानत की याचिका स्वीकार कर ली गयी है। उनके खिलाफ 21 फरवरी 2024 को प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। उनको सदर थाना में दर्ज  कांड संख्या 71/22 मामले में जमानत मिली है। 

इस कारण दर्ज की गयी थी प्राथमिकी 

अधिवक्ता ने बताया कि 21 फरवरी 2024 को 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू करने की मांग को लेकर खेलगांव चौक से बूटी मोड़ होते हुए मेडिका हॉस्पिटल मैदान तक रैली निकाली गयी थी। इसमें अत्यधिक भीड़ होने के कारण रांची ट्रैफिक पर असर पड़ा था। इसी दिन सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। इसमें देवेंद्रनाथ महतो का भी नाम लिया गया था।  

17 दिनों तक न्यायिक हिरासत में रहे 
बता दें कि छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो निरंतर जेपीएससी परीक्षा में देरी, जेएसएससी में हो रही गड़बड़ी के खिलाफ और खतियान आधारित स्थानीय नीति, नियोजन नीति लागू करने की मांग करते रहे हैं। इसके लिए वे निरंतर आंदोलन करते रहे हैं। देवेंद्रनाथ महतो के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास घेराव, विधानसभा महाघेराव, कई बार झारखंड बंद, कई बार ट्विटर कैंपेन को सफल बनाया जा चुका है। बताते चलें कि लोकसभा चुनाव के दौरान वे 17 दिनों तक न्यायिक हिरासत में होटवार जेल में रहे। 

Tags - Devendranath MahatoBAILJharkhand NewsJBKSS