logo

Good News : देवघर DC को मिला एक्सीलेंस गवर्नेंस अवार्ड, अमित शाह ने किया सम्मानित

्म.jpg

दिल्ली:

देवघर डीसी मंजूनाथ भंजत्री ने एक बार भी झारखंड को गौरवान्वित किया है। नई दिल्ली में मंगलवार को आयोजित एक्सीलेंस इन गवर्नेंस अवार्ड से देवघर डीसी मंजूनाथ भंजत्री को नवाजा गया है। उन्होंने यह सम्मान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिया। यह अवार्ड उन्हें इंडियन एक्सप्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दिया गया।  मंजूनाथ को यह अवार्ड एमएसएमइ कैटेगरी में उन्हें देश का सर्वश्रेष्ठ डीएम चुना गया है। उनके द्वारा देवघर मार्ट के जरिए देवघर के कामगारों को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश और उनके उत्पाद को इंटरनेशनल मार्केट से जोड़ने की दिशा में किए गए काम को लेकर अवार्ड से सम्मानित किया गया। बता दें कि समारोह में देवघर मार्ट के एक लघु फिल्म दिखाई गई।


झारखंड के सीएम के दिया श्रेय
अवार्ड मिलने के बाद देवघर डीसी ने इसका श्रेय झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन,मुख्य सचिव,राज्य सरकार वरीय अधिकारियों को दिया। उन्होंने देवघर की जनता सहित इस अभियान से जुड़े लोगों को धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि जब हमारे प्रयासों से आम लोगों को लाभ होता है। और देवघर के पेड़ा जैसी चीजों को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल जाती है तो यह अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

जिलावासियों को दी बधाई

देवघर जिले को आप सभी के सहयोग से बेहतर, स्वस्थ, स्वच्छ और सुंदर बनाने की कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा “Excellence in Governance Awards" की MSME श्रेणी में देश का सर्वश्रेष्ठ उपायुक्त/जिलाधीश चुने जाने पर सभी को बधाई व शुभकामनाएं।@HemantSorenJMM@mbhajantri


क्या है देवघर मार्ट
देवघर मार्ट एक वेबसाइट है। जिसके जरिय देवघर के कामगारों का उत्पाद राष्ट्रीय पटल से जोड़ने गया है। देवघर मार्ट से विभिन्न सामग्रियों की आनलाइन खरीदारी करते हुए कहा कि यहां पर विक्रय हेतु उपलब्ध सभी सामान स्थानीय होने के साथ-साथ अच्छी गुणवत्ता के हैं। साथ ही वेबसाइट को भी इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि इसे संचालित करने में लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है बल्कि लोग सुगमता पूर्वक इसका प्रयोग कर सकेंगे।

कौन है मंजूनाथ भजंत्री
मंजूनाथ बजंत्री झारखंड कैडर के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।  उन्हें 2020 के अंत में झारखंड में सेवा करने के लिए लौटने से पहले मोदी सरकार के तहत, राज्य मंत्री, रेल के निजी सचिव और नीति आयोग के उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर प्रतिनियुक्त किया गया। मंजूनाथ को देवघर की आम जनता का डीसी माना जाता है। जिले के गरीब,असहाय और वंचित तबके के लिए सदैव उपलब्ध का समर्थन मिलता है। वहीं पिछले साल अप्रैल में हुए देवघर रेपवे हादसे के दौरान इनके इंतजाम की वजह से कई लोगों की जान बची थी इसके बाद पीएम मोदी ने भी लाइव टीवी पर इनके काम की काफी प्रशंसा की थी।