logo

जमशेदपुर में मिले मरे कौए, क्या अब झारखण्ड में भी बर्ड फ्लू ने एंट्री कर ली है!

3867news.jpg


द फ़ॉलोअप टीम,जमशेदपुर: 

देश में कोरोना के बाद एक और वायरस का साया मंडरा रहा है, बर्ड फ्लू ने कई राज्यों को अपना शिकार बना लिया है जिससे लगता है कि  झारखण्ड भी अब महफूज़ नहीं है। जानकारी के अनुसार जमशेदपुर में कौवों की मौत की सूचना के बाद पशुपालन विभाग सतर्क हो गया है। इसकी सूचना मिलने के बाद कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख ने जमशेदपुर में हुए कौवों की मौत पर जांच के निर्देश दिए हैं। कृषि मंत्री को जैसे ही जानकारी मिली कि जमशेदपुर में आधा दर्जन कौवों की मौत हुई है, उन्होंने तुरंत पशुपालन निदेशक को जांच के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि टास्क फोर्स की टीम घटनास्थल पर गई थी।

मृतक कौओ की लाश लैब भेजी गयी 
पूर्वी सिंहभूम के जिला पशुपालन पदाधिकारी सुनील कुमार सिन्हा ने बताया- छह कौवों की मृत्यु हुई है, जिसे रांची स्थित एलआरएस लैब में भेजा गया है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि बर्ड फ्लू से मौत हुई है या नहीं। वैसे एहतियात के तौर पर पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इधर, निदेशक पशुपालन ने झारखंड के सभी जिलों में निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया है। जिला पशुपालन पदाधिकारी रोज पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान कांके के निदेशक को रिपोर्ट भेजेंगे। सभी जिलों से प्रत्येक माह बर्ड फ्लू का नमूना भेजना सुनिश्चित करें। इस निर्देश का पालन जरूरी है।