logo

जंगल में मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

7795news.jpg
द फॉलोअप टीम, देवघर:
जसीडीह थाना इलाके के भोक्ताडीह गांव में एक शव बरामद किया गया है। अज्ञात शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नही हो पाई थी। शव को देखकर लग रहा है कि युवक की उम्र 35 साल होगी। अज्ञात शव भोक्ताडीह गांव के पास केनाल के किनारे पलाश के जंगल से मिला है।

शव के पास कई वस्तु
इस गांव में लोगों ने नहीं पहचाना है कि यह युवक कौन है और कहां से आया है। शव के शरीर में ब्लू रंग की जींस थी। वहीं पास में एक सफेद रंग का बनियान और एक रुमाल भी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।