logo

जुमार पुल पर लटका मिला व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप 

12221news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

बूटी मोड़ के आगे जुमार नदी पर बने पुल पर एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। शव शनिवार की सुबह पुल से लटका मिला है। मौके पर सदर थाना की पुलिस पहुंची। व्यक्ति का शव रस्सी के सहारे पुल से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। बताया जा राजा है कि मृतक बूटी मोड़ का ही रहने वाला था।

 

स्थानीय लोगों ने शव देख 
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों ने व्यक्ति का शव लटकते हुए देखा। लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की हत्या की गयी है। लोगों का कहना है कि हत्या के बाद इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए रस्सी के सहारे शव लटका दिया। 

 

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
फिलहाल जांच के बाद ही पता चलेगा कि ये आत्महत्या है या हत्या।  पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का भी कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। घटना से इलाके में तनाव औऱ दहशत का माहौल है। इलाके में तरह-तरह की चर्चा है। पुलिस आसपास के इलाकों का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि सुराग ढूंढ़ा जा सके।