logo

रांची के एक स्कूल के गेस्ट हाउस में खून से लथपथ मिली लाश, हत्या या आत्महत्या!

12247news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

लालपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत मिशन चौक स्थित एक गेस्ट हाउस के बाथरूम से शनिवार को एक शव बरामद हुआ। शव कमरे के बाथरूम में खून से लथपथ पड़ा मिला है।  मृतक की पहचान निकोलस हुरहरिया के रूप में हुई है। वो गुमला के चैनपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक निकोलस का शव बेहद ही भयावह तरीके से खून से लथपथ पड़ा मिला है। आशंका जताई जा रही है कि उसने ब्लेड से गला काटकर आत्‍महत्‍या कर ली है। हालांकि पुलिस बाकी एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि क्या मृतक मानसिक तनाव में था। 

भतीजे के पास रुका था
दरअसल निकोलस का भतीजा विनोद हुरहरिया रांची के ही संत आलोइस स्कूल में पढ़ता है। वह स्कूल के ही गेस्ट हाउस में रहता है। निकोलस कोडरमा से गुमला जाने वाला था। इसी क्रम में वो रांची में भतीजे के पास गेस्ट हाउस में रुक गया। शुक्रवार शाम 7 बजे निकोलस कोडरमा से रांची पहुंचना था। शनिवार की सुबह 10.30 बजे तक जब निकोलस कमरे से बाहर नहीं आया, तो भतीजा उसके कमरे में गया लेकिन वो कमरे में नहीं मिला। विनोद ने कुछ देर इंतजार किया फिर वापस आ गया, फिर वह थोड़ी देर में गया तो चाचा उसे फिर नहीं मिले। उसने  बाथरूम का दरवाजा धकेला तो अंदर से बंद था और कुछ खून नजर आया। तब उसने लालपुर थाना को सूचना दी।

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि निकोलस का खून से लथपथ शव बाथरूम में पड़ा था। मौके से ब्लेड भी बरामद किया है। वहीं मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची थी। जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।