logo

जैक 2021 के परीक्षा केंद्रों और मूल्यांकन केंद्रों के चयन को लेकर डीसी की बैठक, कोरोना गाइडलाइन के दिशा-निर्देशों का होगा पालन

6489news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 

वार्षिक माध्यमिक, इंटरमीडिएट मध्यमा, मदरसा और इंटर व्यावसायिक परीक्षा 2021 के परीक्षा केंद्रों और मूल्यांकन केंद्रों के चयन को लेकर जिला परीक्षा केंद्र चयन समिति की बैठक उपायुक्त की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए डीसी छवि रंजन ने कहा कि कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है। इसलिए हर एक परीक्षा केंद्रों और मूल्यांकन केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करना होगा। 

डीसी छवि रंजन ने ली कमरे और बेंचो की जानकारी 
जैक की ओर से वर्ष 2021 में होने वाली परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों का चयन और मूल्यांकन केंद्रों के निर्धारण के लिए यह बैठक किया गया। निर्धारित परीक्षा केंद्रों की प्रखंड और अनुमंडल स्तर पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें माध्यमिक परीक्षा 2021 के लिए अलग अलग प्रखंडों में 87 परीक्षा केंद्रों और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 47 परीक्षा केंद्रों के लिए सहमति हुई। डीसी छवि रंजन ने पदाधिकारियों से सभी परीक्षा केंद्रों में कमरों की संख्या, छात्रों की संख्या और बैठने के लिए बेंच की संख्या की जानकारी ली और निर्देश दिया कि कोरोना संक्रमण को लेकर जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने को लेकर व्यवस्था सुनिश्चित करें।