द फॉलोअप टीम, रांची:
झारखंड के DGP नीरज सिन्हा के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी एकाउंट बनाया गया। साइबर अपराधी उनके नाम का अकाउंट बनाकर लोगों से पैसे की ठगी कर रहा है। इस आकाउंट में डीजीपी का ही फ़ोटो लगाया गया है। जो लोग रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर रहे है उनसे रुपयों की मांग की जा रही है।
डीजीपी ने की सावधानी की अपील
DGP ने कहा है कि मेरी तस्वीर का उपयोग कर फेसबुक अकाउंट बनाया है। फेसबुक में मैसेज में भेज रहा है ।कृपया ऐसे रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट करें। डीजीपी ने कहा कि कोरोना महामारी और फिर मेरे नाम का गलत इस्तेमाल कर कोई पैसे ठगने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि साइबर सेल मामले की जांच कर रही है। मेरी अपील है कि ऐसे किसी भी झांसे में नहीं आयें।
अकाउंट डिएक्टिवेट किया गया
इस बात की खबर जैसे ही झारखंड की साइबर ब्रांच को हुई वैसे ही डीजीपी के फेक अकाउंट को डिएक्टिवेट किया गया। अपराधी कई लोगों से मैसेज में पैसे मांग चुका था। डीजीपी नीरज सिन्हा ने एहतियात बरतते हुए अपने फेसबुक अकाउंट में तस्वीर को बदल दिया है। मामले की जांच जारी है।