logo

कांग्रेसी प्रवक्ताओं ने निशिकांत दूबे पर संसदीय परंपरा और मार्यादाओं के उल्लंघन का लगाया आरोप

4846news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची 
शुक्रवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता छोटू ने भाजपा सांसद निशिकांत दूबे पर संसदीय परंपरा और मार्यादाओं के उल्लंघन का आरोप लगाया। साथ ही भाजपा नेतृत्व से उनके खिलाफ कार्रवाई करने की अपील भी की है। प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि भारत में वर्षों से चली आ रही संसदीय परंपरा और मर्यादा का हनन करते हुए लोकसभा में गोड्डा के सांसद निशिकांत दूबे ने बिना कोई साक्ष्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप लगाने का काम किया, साथ ही स्पीकर की अनुमति के बगैर उस व्यक्ति के खिलाफ अनर्गल और बेबुनियाद आरोप लगाया है, जो उस वक्त उस सदन में उपस्थित नहीं था। उन्होंने निशिकांत दूबे के इस घोर अनैतिक कार्य के लिए निन्दा करते हुए भाजपा नेतृत्व से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

निशिकांत दूबे को दंडित किया जाना चाहिए – लाल किशोरनाथ शाहदेव 
प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि भाजपा सांसद निशिकांत दूबे जिस युवती का हवाला देकर मुख्यमंत्री पर आरोप लगा रहे हैं, उसने खुद सोशल मीडिया में वीडियो जारी कर खुद की जान को भाजपा नेताओं से खतरा बताया है। ऐसे में सारी निर्लज्जता त्याग कर निशिकांत दूबे अनर्गल आरोप लगाने में जुटे हैं। मुद्दा विहीन राजनीति करने वाले भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने जितनी बड़ी बातें कही है, इसके लिए उन्हें दंडित किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें.......

कानून अपना काम कर रही है - राजेश गुप्ता 
वहीं प्रदेश प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि भाजपा सांसद निशिकांत दूबे की फर्जी डिग्री और उनकी पत्नी द्वारा गलत तरीके से जमीन खरीद किये जाने का मामला लंबित है। इससे बौखलाहट में आकर वे गठबंधन सरकार के मुखिया पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं, जबकि झारखंड पुलिस उनके खिलाफ निष्पक्ष तरीके से जांच में जुटी है और कानून अपना काम कर रहा है, जल्द ही उनकी पूरी सच्चाई जनता के सामने आ जाएगी।