logo

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता और संस्कृतिकर्मी उमेश नजीर का कोरोना से निधन

7761news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी झारखंड राज्य परिषद के सदस्य और इप्टा संस्कृतिकर्मी उमेश नजीर की कोरोना से मौत हो गयी। रिम्स में इलाज के दौरान रविवार की सुबह तकरीबन साढ़े आट बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। भाकपा के झारखंड राज्य सचिव भुवनेश्वर प्रसाद ने कहा कि उमेश नजीर का असमय जाना ना केवल पार्टी बल्कि झारखंड की तमाम सांस्कृतिक आंदोलन के लिए भी बड़ी क्षति है। 

परिवार को दी गयी आर्थिक सहायता
भाकपा के झारखंड राज्य सचिव भुवनेश्वर प्रसाद ने उमेश नजीर के परिवार को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और बच्चों की पढ़ाई में हरसंभव सहयोग करने की घोषणा की। जानकारी के मुताबिक उमेश नजीर ने औपचारिक तौर पर साल 1986 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्यता ली थी। उमेश नजीर राज्य परिषद का सदस्य होने के साथ-साथ रांची जन नाट्य संघ में सांस्कृतिक मोर्च पर बहुत सक्रियता से कार्य करते थे। सामाजिक और राजनीतिक आंदोलन में उनकी भूमिका अहम थी। 

झारखंड में काफी सक्रिय थे उमेश नजीर
बतौर संस्कृतिकर्मी उमेश नजीर ने अनेक नाटकों, गीतों, समूह गानों, नुक्कड़ नाटकों और सांस्कृतिक कार्यशालाओं में सक्रियतापूर्वक शामिल रहे। 20 मार्च 2021 को रामगढ़ में आयोजित जनवादी गीत कार्यशाला में उन्होंने बतौर मुख्य वक्ता अपना आखिरी भाषण दिया था। उमेश नजीर स्वतंत्र पत्रकार भी थे।