द फॉलोअप टीम, रांची
मुख्यमंत्री दो दिसंबर से विभागो की समीक्षा करेंगें। वे 18 दिसंबर तक हर दिन विभागों के कामकाज की जानकारी लेकर निर्देशित करेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से छह बिन्दुओं पर विभागवार समीक्षा होगी। विभागीय स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन को परखा जाएगा। नई योजनाओं की स्वीकृति और उसके क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा होगी। केंद्र सरकार से प्राप्त राशि और उसके व्यय की अद्यतन स्थिति के अलावा रिक्त पदों को भरने से जुड़ी कार्य योजना की भी समीक्षा होगी।
विभाग की समीक्षा
बुधवार को योजना, वित्त एवं वाणिज्य कर व कार्मिक, मंत्रिमंडल समन्वय एंव निगरानी और विधि विभाग की समिक्षा करेंगे। योजना मद में साल 2020-21 के दौरान उपबंधित राशि के विरुद्ध स्वीकृति आदेश, आवंटन और अद्यतन व्यय की स्थिति देखी जाएगी।