logo

मुख्यमंत्री ने लांस नायक अल्बर्ट एक्का को दी श्रद्धांजलि

3015news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची
अल्बर्ट एक्का की शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी। रांची के अल्बर्ट एक्का चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्होंने पुष्प अर्पित किया। सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचे और वीर शहीद को श्रद्धांजलि दी। 

राजेंद्र प्रसाद को भी दी श्रद्धांजलि
अल्बर्ट एक्का चौक के बाद मुख्यमंत्री रांची के राजेंद्र चौक पहुंचे। वहां उन्होंने देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद को भी श्रद्धांजलि दी। राजेंद्र बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। बता दें कि आज ही के दिन 18 से 84 में राजेंद्र प्रसाद का जन्म हुआ था।