द फॉलोअप टीम, डेस्कः
भारतीय टीम के सफल बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट मैच की पहली पारी में 43 रन बनाकर टीम के स्कोर में अहम योगदान दिया था लेकिन मैच के दूसरी पारी इस बल्लेबाज ने मात्र 9 रन बनाकर अपना विकेट खो दिया।
दूसरे दिन 1 भी रन नहीं जोड़ पाये
आपको बता दें कि पुजारा ने ये 9 रन मैच के दूसरे दिन ही बना लिए थे, तीसरे दिन का खेल जैसे ही शुरू हुआ वो पारी की महज दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए। पुजारा ने इस पारी में 9 रन पर आउट होते ही एक अनोखा वर्ल्ड रिकार्ड टेस्ट क्रिकेट में अपने नाम कर लिया।
क्या है वह अनोखा वर्ल्ड रिकार्ड
दरअसल इसे वर्ल्ड रिकार्ड नहीं शर्मानाक वर्ल्ड रिकार्ड कहा जा सकता है। पुजारा का साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 9 रन बनाए थे। तीसरे दिन जब वो खेलने के लिए उतरे तो महज दो गेंदों का सामना करते हुए कैच आउट हो गए। पुजारा, जानसेन की गेंद पर अपना कैच कीगन पीटरसन को थमा दिया।
टेस्ट क्रिकेट में ये सातवां मौका
पुजारा तीसरे दिन अपने स्कोर में एक भी रन नहीं जोड़ पाए। इस विकेट के साथ ही पुजारा दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जो सबसे ज्यादा बाद अपने ओवर नाइट स्कोर में मैच के दूसरे दिन एक भी रन नहीं जोड़ पाया। पुजारा के टेस्ट करियर में ये 7वां मौका था जब उनके साथ ऐसा हुआ।
अपने ओवरनाइट स्कोर में अगले दिन एक भी रन सबसे ज्यादा बार नहीं जोड़ पाने वाले टेस्ट बल्लेबाज
7 बार- चेतेश्वर पुजारा
6 बार- क्रिस क्रेंस/जैक कैलिस
5 बार- ग्राहम गूच/ माइक आर्थरटन/राहुल द्रविड़/मिस्बाा-उल-हक