logo

दारोगा पर गोली चलाने वाले दोनों युवक गिरफ्तार, रांची में 30 चेन स्नैचिंग की घटना को दे चुके हैं अंजाम

6600news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची : 
चुटिया के मकचूंद टोली में गुरूवार को दारोगा सुभाष सकड़ा को गोली मारने वाले दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के नाम इमरोज अंसारी और तौकीद मल्लिक हैं। इमरोज लोअर बाजार थाना क्षेत्र मिल्लत कॉलोनी का रहने वाला है, वहीं तौकीद सदर थाना क्षेत्र इदरिश कॉलोनी का रहने वाला है। शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर रांची के SSP सुरेंद्र कुमार झे ने जानकारी दी कि दोनों अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों युवक प्रोफेशनल चेन स्नैचर थे और अबतक 25-30 चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। शुक्रवार को भी वे इसी फिराक में निकले थे, जिसकी सूचना पाकर चुटिया थाने के दारोगा सुभाष लकड़ा मौके पर रेकी के लिए पहुंचे थे। 

अपराधियों के पास से हथियार और जेवर बरामद 
दोनों युवकों के पास से पुलिस ने एक लोडेड देसी पिस्टल, एक देशी कट्टा, 7 जिंदा कारतूस, घटना में इस्तमाल किया गया स्कूटी, बड़े स्प्रिंग वाला चाकू, 2 मोबाइल और साथ में सोने के कई जेवरात भी बरामद किये हैं। छीने गए चेन को बेचकर जो पैसे उन्हें मिले थे, वो भी पुलिस को मिले हैं। जानकारी मिली कि दोनों कई मामलों में पहले भी जेल जा चुके हैं। 

घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
मकचूंद टोली में हुई दारोगा और युवकों के बीच की झड़प का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है। साफ दिख रहा है कि किस तरह स्कूटी से भाग रहे युवकों को दारोगा दौड़कर पकड़ते हैं और फिर झड़प के बीच युवक उनपर गोली चलाते हैं। बता दें कि दारोगा सुभाष लकड़ा अभी मेडिका में इलाजरत हैं।