logo

इंटरनेशनल फुटबॉल मैच खेल चुकी झारखंड की बेटियों को सर्टिफिकेट देकर किया गया सम्मानित

इंटरनेशनल फुटबॉल मैच खेल चुकी झारखंड की बेटियों को सर्टिफिकेट देकर किया गया सम्मानित

द फॉलोअप टीम, रांची: 
इंटरनेशनल फुटबॉल मैच खेल चुकी झारखंड की बेटियों को मंगलवार को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। ये सभी खिलाडी अंतर्राष्ट्री स्तर पर फुटबॉल खेल चुकी हैं। इन खिलाडियों ने ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के बैनर तले फुटबॉल खेला था। इनमें से रांची  की रहने वाली सुनीता मुंडा ने  बांग्लादेश, तुर्की, मंगवोहा, भूटान, मुंबई,आदि जगहों पर इंडिया की तरफ से अपना परचम लहराया है। वहीं सुमिति कुमारी जो गुमला की रहने वाली है, ने भारत की तरफ से टेरी नेशन मुंबई 2019, हॉन्ग कोंग, भूटान, तुर्की जैसे जगहों पर अपना परचम लहराया है। अमीषा बाखला ने टेरी  नेशन मुंबई 2019, भूटान, तुर्की जैसे जगह पर भारत का नाम रौशन किया। नीतू लिंडा ने भारत के तरफ से वर्ल्ड कप में अपनी जगह बनाई है। इन्होंने भी 2020 में तुर्की में अपना परचम लहराया है। 

खिलाडियों को सम्मानित किया गया 
इन खिलाड़ियों को आज भारत फुटबॉल एसोसिएशन के द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। ऑल इंडिया फुटबॉल कमेटी के झारखंड महिला कमेटी की चीफ शबाना रब्बानी और झारखंड महिला कमेटी की मेंबर पूनम सहाय,ऑल इंडिया फुटबॉल कमेटी के झारखंड स्टेट जनरल सेक्रेटरी गुलाम रब्बानी ने सभी को सम्मानित किया और खिलाड़ियों  के हौसला अफजाई किया गया। खिलाड़ियों ने बताया कि देश के लिए मेडल लाना ही उनका सबसे बड़ा संकल्प है। देश के लिए खेल कर हम खुद में गौरवन्वित महसूस करते है। हम हमेशा भारतीय टीम का हिस्सा बने रहेंगे।