logo

चावल मिल पर एसआरवी फूड के खिलाफ मामला दर्ज, करोड़ो की हो रही हेराफेरी

4764news.jpg
द फॉलोअप टीम, देवघर
झारखंड स्टेट फूड एंड सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन लिमिटेड दुमका के सहायक सुरेंद्र प्रसाद ने बयान दिया था कि चावल मील में हेराफेरी चल रही है। करोड़ों की हेराफेरी के आरोप में देवघर की चावल मिल एसआरवी फूड के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एसआरवी फूड पर यह भी आरोप है कि उसने राशि भुगतान नहीं किया है। 2012-13 के दौरान एसआरवी फूड पर सरकारी चावल की करीब 4.12 करोड़ राशि बकाया थी। इसमें  3.04 करोड़ गोड्डा का और 1.08 करोड़ दुमक का हैइस राशि को अभी तक जमा नहीं किया है। एमडी दिलीप तुर्की ने दुमका जिला प्रबंधक अल्बर्ट विलुंग को मामला दर्ज कराने का निर्देश दिया था। 

ये भी पढ़ें......

धान के बदले चावल देना था 
इस मामले में जिला प्रबंधक के निर्देश दिया जिसके बाद सुरेंद्र प्रसाद ने मामला दर्ज किया। एसआरवी फूड को पैक्स ने धान दिया गया था। जिसके बदले में उन्हें चावल देना था, लेकिन वह चावल नहीं दे पाए। बाद में उन्हें कहा गया की पैसा जमा करे लेकिन उन्होंने पैसा भी जमा नहीं किया। कई बार उन्हें नोटिस भेजा गया, मगर इसका भी कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कराने का फैसला हुआ। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।