logo

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में नौकरी हथियाने वाले 37 कर्मियों की सेवा समाप्त

4763news.jpg
द फॉलोअप टीम,गोड्डा:
गोड्डा में 37 कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी गई है। बताया जा रहा है कि इन कर्मियों ने नियमों की अनदेखी करके  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में नौकरी हथिया लिया था। पिछले साल ही उनकी नियुक्ति हुई थी। इस मामले में पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने नियुक्ति में हुई छेड़ छाड़ पर विधानसभा में सवाल भी  उठाया था।इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच टीम भी गठित की गई थी।

डीसी ने दिया था सेवा समाप्त का आदेश 
गोड्डा के डीसी भोर सिंह यादव ने जांच कमेटी की अनुशंसा के बाद एनएचएम में जबरदस्ती नौकरी लेने वाले 37 कर्मियों की सेवा समाप्त करने का आदेश दिया था, लेकिन सिविल सर्जन ने से इस मामले में राज्य मुख्यालय से आदेश माँगा था। इधर मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य सचिव ने आदेश दे दिया। जिसके  बाद सिविल सर्जन डॉ एसपी मिश्रा ने जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के गत वर्ष बहाल हुए 37 कर्मियों की सेवा समाप्त करने को कहा है। 

ये भी पढ़ें......

प्रणव प्रसून झा ने किया था शिकायत 
इस मामले में जो अनियमितता बरती गयी है उसकी  शिकायत प्रणव प्रसुन झा ने की थी। वह  इस मामले में जिला प्रशासन से लेकर राज्य प्रशासन तक गए और उनसे कार्रवाई की गुहार लगायी।  इस मामले में भी स्वास्थ्य सचिव और मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया था। जिला प्रसाशन ने जांच की रिपोर्ट सौपी जिसके बाद दीदी के आदेश पर एनएचएम और आयुष्मान भारत योजना में बहाल हुए कर्मियों की सेवा समाप्त की गी है। अब फिर से इन पदों के लिए नियुक्ति होगी।