logo

12 साल की बुआ को 13 साल के भतीजे से हो गया था प्यार, दोनों शादी करने पहुंचे तो हुआ ये 

12128news.jpg

द फॉलोअप टीम, पटना:

पश्‍चिम चंपारण जिले के बगहा से एक बेहद ही दिलचस्प कहानी सामने आयी है। यहां एक बुआ को अपने ही भतीजे से प्यार हो गया, इसके बाद उसकी शादी भी कर दी गयी। बुआ ने परिवार के विरुद्ध जाकर भतीजे से शादी रचा ली है। बुआ को भतीजे से इतना प्यार था कि उसने बालिग होने के लिए 6 साल इंतजार किया। घटना रामनगर थाना क्षेत्र का। इस शादी की काफी चर्चा हो रही है। फिलहाल लड़की की उम्र 18 और लड़के की उम्र 19 साल है।

 

क्या है पूरा मामला 

दरअसल, 6 साल पहले आदित्य पटेल अपने मामा के यहां एक शादी में गया था।  तभी उसपर आंचल पटेल नाम की एक लड़की की नजर पड़ गई। फिर क्या दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। लड़की के घरवालों ने उनके रिश्ते का विरोध किया क्‍योंकि वह रिश्ते में लड़के की मुंहबोली बुआ लगती थी। लड़की के परिजन काफी विरोध कर रहे थे। वह उसके साथ मारपीट करने लगे लेकिन उसने हार नहीं मानी । दोनों प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे से बात करते रहे। जैसे ही लड़की 18 साल की हो गयी वह सारी बेड़ियों को तोड़कर अपने प्रेमी के घर आ गई। 

शिव मंदिर में हुई शादी 

मंगलवार को दोनों ने शिव मंदिर में शादी रचा ली। लड़की के घर से गायब होने पर उसके परिजन प्रेमी के घर पहुंच गए। इसके बाद प्रेमी-प्रेमिका की जिद के आगे वो झुके और सबने इस शादी की रजामंदी दे दी।