logo

13 साल की नाबालिग को सुनसान जगह पर ले गया ब्वॉयफ्रेंड, दोस्तों के साथ मिलकर किया 'गैंगरेप'

12249news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

राज्य में अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है। ताजा मामला राजधानी रांची का है। रांची से करीब 30 किलोमीटर दूर मांडर से 13 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता अपने दोस्त के साथ  घूमने गई थी। तभी लड़की का दोस्त उसे सुनसान जगह ले गया, जहां सात लड़कों ने मिलकर उसका गैंगरेप किया। पुलीस ने  4 आरोपियों को पकड़ लिया है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलीस छापेमारी कर रही है।

पीड़िता के गांव का ही है आरोपी
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता क़ी गांव के ही एक लड़के से दोस्ती थी। उसने लड़की को झांसे में लेकर घूमने की बात कही और उसे बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह ले गया जहां पहले से बाकी लड़के मौजूद थे। अन्य लड़कों को देख लड़की को कुछ शंका हुई तो उसने कहा कि वो उसे घर पहुंचा दे। लड़का उसे बातों में फंसाकर कहने लगा कि उससे शारीरिक रिश्ता बनाए। जब लड़की ने  विरोध किया तो अन्य आरोपियों ने उसे पकड़ उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की ने बताया की वह उनसे विनती करती रही लेकिन किसी ने उस पर रहम नहीं की।

आरोपी ने सहेली के घर पहुंचाया
सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपी  ने उसे उसके सहेली के घर पहुंचा दिया। पूरी रात लड़की डरी सहमी रही और शुक्रवार की सुबह जब अपने घर पहुंची तो घरवाले को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन पीड़िता को साथ लेकर थाना पहुंचे। पुलीस ने युवती का मेडिकल करा दिया है और रविवार को सीडब्ल्यूसी में बयान दर्ज किया जाएगा।