logo

प्रेमिका के नाम की अंगूठी के साथ गुड बाय लिख कर रांची में लड़के ने लगाई फांसी

10611news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
कोरोना काल के दौरान आत्महत्या के मामले काफी ज्यादा बढ़े हैं। ताजा मामला रांची के चुटिया का है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय प्रवीण केरकेट्टा के रूप में हुई है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना गुरुवार देर रात की है। प्रवीण मूल रूप से सिमडेगा का रहने वाला था। यहां रांची में अपने भाभी के साथ किराए के मकान में रहता था। घटना के वक़्त प्रवीण घर में अकेला था। रात करीब 8 बजे भाभी घर लौटी, तो देखा प्रवीण फांसी के फंदे से लटका हुआ है। उसने चुटिया पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची, तो देखा टेबल पर एक सुसाइड नोट रखा हुआ है, जिसमे लिखा था गुड बाय पूजा (बदला हुआ नाम)।  साथ में एक अंगूठी भी रखी हुई थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। 

तहकीकात में जुटी पुलिस 
पुलिस आत्महत्या जांच में जुट गयी है। जिस युवती से प्रवीण प्यार करता था, उसका पता लगाया दजा रहा है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले उसके साथ कोई विवाद तो नहीं हुआ था। उसके मोबाइल को भी जब्त कर लिया गया है और पता किया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले उसने प्रवीण ने किससे-किससे बात की थी। पुलिस मृतक के परिजनों से भी पूछताछ करेगी। साथ ही युवती का नाम  सुसाइड नोट पर लिखा है, उससे भी पुलिस पूछताछ कर सकती है।