logo

बिहार चुनाव : अंतिम चरण का मतदान, मतदाताओं में दिख रहा उत्साह

2183news.jpg
द फाॅलोअप टीम, पटना
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के तीसरे और आखिरी चरण के लिये मतदान शुरू हो गया है। अंतिम चरण के मतदान के लिये लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को प्रदेश के कुल 15 जिलों के 78 सीटों पर मतदान हो रहा है। वोटिंग शुरू होते ही सुपौल के बूथ संख्या 126 और 128 पर ईवीएम खराब हो गई। वहीं, सीतामढ़ी की बूथ संख्या 271 पर भी ईवीएम खराब होने की खबर आई। हालांकि, ईवीएम में शिकायत के रक्सौल, पूर्णिया, दरभंगा के कई बूथों से आई थी लेकिन उसे ठीक कर लिया गया है। यही नहीं शिकायत पर आयोग के अधिकारियों ने 14 ईवीएम बदल दी है। मशीन में गड़बड़ी होने से मतदाताओं को काफी परेशानी हो रही है। 

78 सीटों के लिये 1204 उम्मीदवार मैदान में
मालूम हो कि आखिरी चरण के मतदान के लिये 15 जिलों की 78 सीटों के लिए तीसरे चरण में 2 करोड़ 35 लाख 54 हजार 71 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस चरण में विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चैधरी के अलावा सरकार के 11 मंत्रियों -विजेन्द्र प्रसाद यादव, महेश्वर हजारी, विनोद नारायण झा, खुर्शीद अहमद, प्रमोद कुमार, लक्ष्मेश्वर राय, बीमा भारती, कृष्ण कुमार ऋषि, नरेन्द्र नारायण यादव, रमेश ऋषिदेव, सुरेश शर्मा सहित 1204 उम्मीदवार मैदान में हैं।