द फॉलोअप टीम, रांची:
सुनील तिवारी द्वारा दायर जमानत याचिका को अदालत ने एजेसी 7 की कोर्ट में हस्तांतरित कर दिया है। अब शनिवार को अदालत में तिवारी की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। यौन शोषण के आरोपों से घिरे तिवारी की जमानत याचिका पर रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता जसविंदर मजूमदार ने कोर्ट में बहस की।

बाबूलाल के सलाहकार सुनील तिवारी की बढ़ी मुश्किल
दुष्कर्म के आरोपों से घिरे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी की मुश्किलें बढ़ रही है। अदालत के द्वारा सुनील तिवारी के खिलाफ वारंट जारी कर दिया गया है। अब उनके ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। रांची सिविल कोर्ट के अपर आयुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत से सुनील तिवारी के खिलाफ वारंट जारी हुआ है।

घरेलु सहायिका ने लगाया यौन शोषण का आरोप
सुनील तिवारी पर उनके यहां काम करने वाली एक युवती ने दुष्कर्म एवं यौन शोषण समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में युवती के द्वारा अरगोड़ा थाने में कांड संख्या 229/ 2021 दर्ज कराया गया है, जिसकी जांच रांची पुलिस कर रही है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पीड़िता का 164 का बयान भी दर्ज हो चुका है।