द फॉलोअप टीम, रांची:
लैवेंडर के हलके बैंगनी रंग के फूल आपने कई लोगों के घरों में देखे होंगे या कई फूल की दुकानों में। यूं तो यह अपने बेहतरीन खुश्बू के लिए जाना जाता है। इसकी भीनी-खुशबू मन में ताजगी भर देती है। इसकी खुशबू में इतनी ताकत होती है अशांत मन को शांत कर देती है। लैवेंडर ऑयल को स्टीम डिस्टिलेशन प्रक्रिया से बनाया जाता है। लैवेंडर तेल के कई फायदे हैं। यह बॉडी की थकान को भी दूर करने में करता है। साथ ही यह स्किन और बालों की कई सारी समस्या को भी दूर करता है। इसका उपयोग फ्रेशनेर के तौर पर भी किया जाता है। मुख्यतः यह चार प्रकार की होती है। इंग्लिश लैवेंडर,फ्रेंच लैवेंडर ,स्पाइक लैवेंडर,लैवेंडिन लैवेंडर चलिए जानते हैं आखिर लैवेंडर का इस्तेमाल और किन चीजों के लिए कर सकते हैं।
स्किन के लिए फायदेमंद
लैवेंडर ऑयल हमारे स्किन के लिए बेहतर साबित होता है। लेकिन आप इसे सीधे कभी अपने स्किन पर ना लगाए। इसे हमेशा किसी कैरियर ऑयल या फिर मॉइश्चराइजर के साथ मिलाकर लगाया जाता है। इससे चेहरे पर होने वाले पिंपल्स से चटकारा मिलती है। साथ ही ये एक नैचुरल टोनर के तौर पर भी काम करता है। इसके इसेमाल से झुर्रियों से भी मुक्ति मिलती है। मुहासे की समस्या भी दूर होती है। ड्राई स्किन से निजात मिलता है। लेकिन अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो इसका इस्तेमाल ना करे।
तनाव को करता है दूर
लैवेंडर ऑयल में एंटी-एंग्जायटी और एंटी-डिप्रेसन्ट गुण होते हैं, जो आपके अशांत दिमाग को शांत रखने में काफी हद तक मदद करता है। इससे बेचैनी दूर होती है। इसके अलावा अगर आप टी-ट्री ऑयल को मिलाकर जलाएंगे तो इसका असर और बेहतरीन होता है। इसके जलाने से मन शांत और स्ट्रेसफ्री होता है।
बालों के लिए फायदेमंद
स्कैल्प से जुड़ी समस्या में लैवेंडर ऑयल काफी मददगार है। इसके साथ ऑलिव ऑयल में लैवेंडर की 2-3 बूंदे मिलाकर लगाएं और अपने स्कैल्प पर अच्छे से मसाज करें कम से कम 3 घंटे तक सिर में तेल लगे रहने देंं। उसके बाद एंटी-डैंड्रफ शैंपू से बाल धो लेंं। आपको डैंड्रफ से छुटकारा जल्द मिल जाएगा। इससे बाल लम्बे होते हैं। बालों को सॉफ्ट बनता है। ड्राई स्कैल्प से छुटकारा मिलता है।
अच्छी नींद आती है
अच्छी नींद सबको प्यारी होती है। इस ऑयल में स्ट्रेस दूर करने की क्षमता है। चूँकि यह दिमाग शांत करता है, इसलिए इससे आपको नींद अच्छी आएगी। इसका इस्तेमाल अरोमाथेरेरी के लिए किया जाता है, इससे आपका पूरा शरीर रिलैक्स हो जाता है। आप चाहें तो अपने तकिए की दोनों तरफ 1 बूंद ऑयल डालें और उसके बाद सोएं आपको अच्छी नींद आएगी।
सिरदर्द से आराम
अगर आपके सिर में दर्द है तो आप लैवेंडर ऑयल की मदद से इससे छुटकारा पा सकते हैं। ये आपके तनाव को दूर करने में कई हद तक कारगर है। माइग्रेन से होने वाले दर्द में भी लैवेंडर ऑयल बहुत फायदेमंद है, बस इसे डिफ्यूज़र में डालकर जलाएं और आप कुछ ही देर में राहत महसूस करेंगे।
जी मिचलाना में आराम
गर्भावस्था के दौरान जी मिचलाना या उल्टी जैसा लगना आम बात है। कई बार ऐसा सामान्य हालत में भी हो सकता है, जिसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे खाने से एलर्जी, गैस या किसी दवाई का दुष्प्रभाव। ऐसे में लैवेंडर ऑयल की अरोमाथेरेपी लेने से आराम मिल सकता है। शोध में पाया गया है कि यह रोज एसेंशियल ऑयल की तुलना में बेहतर परिणाम देता है। इसके लिए आप लैवेंडर तेल की कुछ बूंदें डिफ्यूजर में डालकर कमरे में रख सकते हैं।
मांसपेशियों के लिए लाभदायक
अगर आप मांसपेशियों की अकड़न से पीड़ित हैं, तो उससे राहत पाने के लिए आप लैवेंडर ऑयल का उपयोग कर सकते हैं (14)। लैवेंडर के तेल के गुण मांसपेशियों को रिलैक्स करने में मदद कर सकते हैं। इसके साथ ही यह जोड़ों के दर्द से आराम दिलाने में भी मदद कर सकता है। इसके लिए आप लैवेंडर ऑयल की कुछ बूंदें प्रभावित जगह पर लगाकर उससे मसाज कर सकते हैं।
कीड़े काटने से बने घाव को भरें
शोध में पाया गया है कि कीड़े काटने के घावों को भरने के लिए लैवेंडर ऑयल का उपयोग किया जा सकता है। यह घावों को ठीक करता है और उन्हें जल्दी भरने में मदद करता है। लैवेंडर तेल को अच्छा कीटरोधक भी माना जाता है। इसकी मदद से मच्छर, मक्खी और अन्य कीड़े शरीर से दूर रहते हैं।
सामग्री :
दो से तीन बूंद लैवेंडर तेल
रूई
विधि :
रूई की मदद से लैवेंडर ऑयल को प्रभावित त्वचा पर लगाएं।
पूरी तरह आराम न आने तक इस प्रयोग को दिन में दो से तीन बार किया जा सकता है।