logo

रांची: पुलिस ने अजय मुंडा हत्याकांड का खुलासा किया, इस वजह से हुआ था कत्ल

11312news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

कांके थाना क्षेत्र की एदलहातु से मंगलवार सुबह एक शव बरामद हुआ था। शव की पहचान अजय मुंडा के रूप में हुई थी। एसएसपी सुरेंद्र झा के निर्देश पर रांची पुलिस की टीम ने मामले को सुलझा लिया है। पुलिस के अनुसार अजय मुंडा की हत्या खाने पीने के दौरान हुए विवाद में हुई थी। मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। 

 

जमीन कारोबारी था अजय 
मृतक घटना स्थल से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर चौरा बस्ती का रहने वाला था। कांके थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया था कि मृतक अजय को पहले शराब पिलाया गया है।  नशे में ही उसकी हत्या की गई है। मृतक के सिर व शरीर पर गहरे जख्म के निशान भी मिले थे।  जिस जगह पर युवक की ह्त्या की गयी थी वह एदलहातू का बाहरी इलाका है। 

 

पुलिस को मिले कई अहम सुराग
पुलिस ने बताया कि वाहन से वहां तक पहुंचने का के लिए कोई रास्ता भी नहीं है। शव को भी घटनास्थल से निकालने में भी काफी परेशानी हुई थी। अजय मुंडा जमीन का कारोबार किया करता था। अजय मुंडा के सिर और शरीर के कई हिस्सों पर टूटी हुई बोतल से किये गये  चोट के निशान पाये गये थे।