logo

कई सालों से पुलिस के सरदर्द बने साइबर क्राइम गिरोह के 9 अपराधी रंगे हाथ गिरफ्तार

9640news.jpg
द फॉलोअप टीम, जामताड़ा: 
साइबर क्राइम झारखंड के लिए बड़ी चुनौती रही है। जामताड़ा को इसका गढ़ माना जाता है। आज जामताड़ा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रामपुर माधोपुर गांव में छापामारी कर 9 साइबर अपराधी को साइबर क्राइम करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी दीपक कुमार सिन्हा ने इस बात की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रामपुर माधवपुर गांव में बास्की राय एक साइबर में बैठकर साइबर क्राइम को अंजाम दे रहा है। तुरंत ही साइबर डीएसपी की अगुवाई मैं टीम गठित कर उक्त गांव में छापामारी की गई। पुलिस ने घेराबंदी कर 9 साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया।

मोबाइल और बाइक भी बरामद
एसपी ने बताया कि गिरोह पिछले कुछ वर्षों से साइबर क्राइम में शामिल था। इन सभी के पास से विभिन्न कंपनी के 13 मोबाइल,  22 फर्जी सिम और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।            गिरफ्तार अपराधी के नाम बास्की राय, मिथुन बावड़ी, बड़का बावरी, राहुल कुमार राय, धनेश्वर राय, सुभाष पंडित, संजय बावरी,  गणेश राय हैं। इसमें माहुल बंगाल निवासी विक्रम बावड़ी भी शामिल है। पुलिस ने सभी को न्यायालय में पेश कर मंडल कारा जामताड़ा भेज दिया है। गिरफ्तार सभी अपराधी की संपत्ति की भी जांच प्रारंभ कर दी गई है।