द फॉलोअप टीम, रांची:
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मानव तस्करी सबसे नवीनतम प्रकार का अपराध है। यह आधुनिक प्रकार का अपराध देश के लगभग हर हिस्से में बहुत तेजी से अपने पंख फैला रहा है। मानव तस्करी दुनिया भर में एक गंभीर समस्या बनकर उभरी है। यह एक ऐसा अपराध है जिसमें लोगों को उनके शोषण के लिये खरीदा और बेचा जाता है। इसके लिए कड़े कानून भी बनाये जा रहे है लेकिन फिर भी यह अपराध रुकने का नाम नहीं ले रही है। अभी की ताज़ा मामला यह है कि झारखंड की सात लड़कियों को प्लेसमेंट एजेंसी में बेचा गया था।
प्लेसमेंट एजेंसी से कराया गया मुक्त
साथ लड़कियों को दिल्ली से आजाद करवाया गया हैं। ये लड़कियां मानव तस्कर, प्लेसमेंट संचालक के चंगुल में फंस गयी थी। बताया गया है कि इन सभी युवतियों को एक प्लेसमेंट एजेंसी से मुक्त कराया गया है। मुक्त करायी गयी सात में से छह लड़कियां गुमला और एक सिमडेगा जिले की रहने वाली है। वहीं पुलिस ने तीन मानव तस्कर, प्लेसमेंट संचालक को भी गिरफ्तार किया है.