logo

दोस्तों ने ही कर दी ठेकेदार की हत्या! 2 लोगों को हिरासत में लेकर जांच में जुटी पुलिस

5836news.jpg
द फॉलोअप टीम,पलामूः 
पलामू जिला के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र में ठेकेदार दिनेश सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने उनके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पता चला था कि हत्या से पहले दिनेश सिंह अपने दोस्त अशोक सिंह और मिथिलेश सिंह के साथ थे। बता दें की इसके बाद पुलिस ने अशोक को लेस्लीगंज और मिथिलेश को सिरम से गिरफ्तार किया है। 
पिपराटांड़ थाना प्रभारी कर्मपाल भगत ने बताया कि हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन, गिरफ्तार दोनों आरोपियों से कुछ अहम सुराग मिले हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही हत्या के कारणों का पता चल जायेगा। 

ये भी पढ़ें.....

लूटपाट की नियत से की थी हत्या-परिजन 
गौरतलब है कि दिनेश सिंह के परिजनों ने पुलिस को बताया था कि लूटपाट की नीयत से हत्या की गई। ठेकेदार की हत्या के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शव को उठाने से रोक दिया था। हालांकि, पुलिस के समझाने के बाद शव उठाने पर राजी हुए थे।