logo

यूजर्स का विश्वास जीतने के लिए whatsapp कर रहा हर मुमकिन कोशिश, नए फीचर्स के साथ समझाएगा अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी

5386news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची :
पिछले कुछ दिनों से WhatsApp अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर काफी विवादों में रहा है। जानकारी के अनुसार जनवरी में हुए विवाद को बढ़ता देख व्हाट्सएप ने नई पॉलिसी को कुछ दिनों के लिए टाल दिया था। मगर अब यह खबर सामने आई है कि नए नियम 15 मई से लागू हो जाएंगे। यूजर्स को पॉलिसी समझने और उसे स्वीकार करने के लिए व्हाट्सएप नई रणनीति बनाने की योजना में है, यह बात व्हाट्सएप के ब्लॉगपोस्ट से सामने आयी है। बता दें कि व्हाट्सएप अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी पर फैले विवाद को खत्म करने के लिए यह नया तरीका अपनाने जा रहा है। यूजर्स के बीच अपने विश्वास को बरकरार रखने के लिए ब्लॉग में कहा गया है बैनर के जरिए हम यूजर्स को याद दिलाएंगे कि व्हाट्सएप इस्तेमाल करते रहने के लिए अपडेट्स को पढ़ें और स्वीकार करें। यूजर्स को 15 मई तक यह अपडेट स्वीकार करना होगा। इसके साथ ही व्हाट्सएप ने यह भी साफ किया है कि पर्सनल मैसेज हमेशा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होंगे, इसलिए व्हाट्सएप उन्हें पढ़ या सुन नहीं सकता है।
 
नयी पॉलिसी समझाने के लिए आएगा बैनर फीचर 
ब्लॉगपोस्ट के अनुसार आने वाले हफ्तों में व्हाट्सएप के एप पर एक बैनर दिखना शुरू होगा जो यूजर्स को पॉलिसी से जुड़ी डिटेल्स समझाएगा। यह बैनर चैट बॉक्स के ऊपर दिखेगा, जिसमे यह लिखा होगा कि हम नियम और प्राइवेसी पॉलिसी को अपडेट कर रहे हैं। इसे पढ़ने के लिए टैप करें.’ इसपर टैप करने से पूरी पॉलिसी डिटेल के साथ खुल जाएगी। यहीं पर इसे एक्सेप्ट करने का ऑप्शन मिलेगा। 

ये भी पढ़ें.....

जल्द आ सकता है नया लॉगआउट का ऑप्शन भी 
अपने विवादों को खत्म करने और लोगों के बीच दोबारा अपने विश्वास को कायम करने के लिए व्हाट्सएप नए फीचर भी ला रहा है। WABetaInfo ने रिपोर्ट में बताया कि व्हाट्सएप नया लॉगआउट फीचर जल्द लाने वाला है। बता दें की इस फीचर के जरिए यूजर्स जब चाहें व्हाट्सएप से लॉगआउट कर सकेंगे।