logo

मां की यादों के बीच नेमरा में श्राद्धकर्म की रस्में निभा रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

मां की यादों के बीच नेमरा में श्राद्धकर्म की रस्में निभा रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

द फॉलोअप डेस्क, रामगढ़:

CM Hemant Soren Mother Shradh in Nemra: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत माता स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म की रस्में नेमरा स्थित गुरुजी के पैतृक आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार निभाई जा रही हैं। इस दौरान हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपनी माता को श्रद्धापूर्वक याद कर रहे हैं।

श्राद्धकर्म के तहत मुख्यमंत्री ने अपनी माता स्व. रूपी सोरेन की स्मृति में दातून, पानी और भोजन परोसने की पारंपरिक रस्में निभाईं। परिवार के सदस्यों ने स्थानीय सामाजिक एवं पारिवारिक परंपराओं के अनुरूप विधि-विधान का पालन करते हुए दिवंगत रूपी सोरेन के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।

श्राद्धकर्म की परंपराएं दिवंगत परिजनों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने और पारिवारिक संस्कृति एवं रीति-रिवाजों को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। सोरेन परिवार भी इन पारंपरिक रस्मों के माध्यम से स्व. रूपी सोरेन की स्मृतियों को सम्मान दे रहा है। नेमरा में आयोजित इन पारंपरिक रस्मों के दौरान परिवार की सहभागिता आपसी जुड़ाव, पारिवारिक मूल्यों और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सम्मान को दर्शाती है। स्व. रूपी सोरेन की स्मृति में निभाए जा रहे श्राद्धकर्म के जरिए परिवार उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है और उनके दिए संस्कारों को सहेज रहा है।

Tags - Hemant Soren Rupi Soren Kalpana Soren Hemant Soren News Rupi Soren Shradh Karma Jharkhand News Nemra News