logo

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

5182news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची :
राँची के धुर्वा इलाके में पेड़ से लटका एक युवक का शव बरामद हुआ है। घटना सोमवार की सुबह की है। जानकारी के अनुसार पारस हॉस्पिटल के पास बगीचे में पेड़ से लटका हुआ युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक का नाम आकाश है, जो धुर्वा थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और इसके साथ ही मामले की छानबीन में जुट गयी है। 

स्थानीय लोगों ने सुबह शव को पेड़ से लटका देखा 
सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने पारस हॉस्पिटल परिसर में शव पेड़ से लटकता देखा। इसके बाद मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंच शव को पेड़ से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और और मामले की छानबीन में जुट गई। आशंका जताई जा रही है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है। हालाँकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

ये भी पढ़ें.......

कहासुनी के बाद घर से बहन का दुपट्टा साथ ले गया था आकाश 
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की रात मृतक आकाश और उसकी माँ के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गयी थी, जिसके बाद वह घर से निकल गया था और अपने साथ बहन का दुपट्टा लेकर चला गया था। इसके बाद वह घर नहीं आया और सोमवार की सुबह पेड से लटकता हुआ उसका का शव बरामद हुआ। इस बात की आशंका जताई जा रही है की कहासुनी से परेशान आकाश ने ख़ुदकुशी की होगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।