logo

जेएमएम केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य के स्कार्पियो में आग लगाने वाले अपराधियों की हुई गिरफ्तारी

5095news.jpg
द फॉलोअप टीम, हज़ारीबाग़ 
गोरहर थाना क्षेत्र में 9 फरवरी की रात कुछ बदमाशों ने जेएमएम केंद्रीय कार्य समिति सदस्य बासुदेव महतो की स्कॉर्पियो वाहन में आग लगा दी थी। अब इस मामले में पुलिस ने घटना का उद्भेदन कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर डीएसपी मनीष कुमार ने बताया कि बासुदेव महतो जो गोरहर के जेएमएम नेता है उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी को जला दिया गया था। गोरहर थाना कांड संख्या 9/21 में नामजद अभियुक्त बनाया गया था।

ये भी पढ़ें.....

चारो आरोपियों की हुई गिरफ्तारी  
घटना के आरोपी रामदेव पासवान, मुकेश महतो जो उसी गांव के रहने वाले हैं। इनकी निशानदेही पर सीतराम पासवान, रामचंद्र पासवान को भी गिरफ्तार किया गया है। घटना में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट गाड़ी को भी जब्त  कर ली गयी है। आरोपियों की गिरफ़्तारी के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।