logo

एक बार फिर सामान्य हुआ रांची का मौसम लेकिन अगले दो दिनों में 2-3 डिग्री न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार

4921news.jpg
द फ़ॉलोअप टीम, रांची:
राजधानी रांची का मौसम एक बार फिर अपने सामान्य तापमान में आ गया है। बता दें कि पिछले एक सप्ताह से लगातार 10 डिग्री से नीचे चल रहा रांची का न्यूनतम तापमान रविवार की रात 11.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार यह इस साल के सीजन का सामान्य तापमान है। हालांकि पुछआ हवा के साथ ही शनिवार को हुई बारिश के बाद कनकनी अभी भी बरकरार है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट के आसार हैं। इसके बाद न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी की संभावना है। साथ ही बता दें की मौसम विज्ञान केंद्र, रांची की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 11 फरवरी तक रांची का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा।

जमशेदपुर में 28 डिग्री रिकार्ड किया गया अधिकतम तापमान
बात करें राज्य की तो प्रदेश का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जमशेदपुर में 28 डिग्री रिकार्ड किया गया वहीं सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान मेदिनीनगर 09.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बात की जाए रांची समेत अन्य जिलों की तो यहां का औसत न्यूनतम तापमान 09-10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हालाँकि सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में औसत न्यूनतम तापमान 11-12 डिग्री दर्ज किया गया।