logo

झारखण्ड के इस इलाके में पहले बरसती थीं नक्सलियों की गोलियां, अब बरस रही है मधु की मिठास

4836news.jpg
द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर:
झारखण्ड घोर नक्सल प्रभावित इलकों में से एक माना जाता है। राज्य के लगभग सभी जिले नक्सलियों के चपेट में हैं। उन्हीं इलाकों में एक जमशेदपुर का गुड़बांदा क्षेत्र हैं। जहाँ लोग पहले दहशत में रहते थे। हमेशा लोग इस बात से डरे रहते थे कि ना जाने कब नक्सलियों की गोलियां कब बरसने लगेंगी। लेकिन अब यहाँ के हालात बदल गए हैं यहाँ अब मधु के मिठास बरस रही है। यहाँ अर्जुनबेड़ा गांव में बागवानी विभाग की ओर से 11 महिला मधुमक्खी पालन कर रही है। उन्हें 20-20 बक्सा दिया गया है। जिला उद्यान पदाधिकारी मिथलेश कालिदी कहते हैं कि महिलाये अब आत्मनिर्भर बन रहीं है। अब वह नई जिम्मेदारी के साथ मुधुमक्खी पालन से जुड़ रही हैं। 
 
ये भी पढ़ें.......

पलास मार्ट खुलेगा, महिलाओ के उत्पाद की होगी बिक्री 
पूर्वी सिंघभूम जिले में एक पलास मार्ट खुलेगा। महिला समूह के उत्पाद को बिक्री के लिए रखा जाएगा।  शहर में एक स्थान का चयन किया जा रहा है। जहाँ इस मार्ट को खोला जायेगा। 15 फरवरी तक यह मार्ट चालू कर दिया जाएगा। शहद तैयार हो जाने के बाद उसे बिक्री के लिए पलास मार्ट में ही ला कर बेचा जायेगा। महिला किसानों को एक सप्ताह के अंदर क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र दारीसाई में मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।मधुमक्खियां फूलों से शहद एकत्र करतीं हैं। गुड़ाबांधा क्षेत्र में फूलों की भरमार रहती है,इसलिए इसी क्षेत्र को मधुमक्खी पालन के लिए चुना गया है। इससे रोजगार पैदा होगा।