logo

ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों की मौत, मृतक में 12 साल का बच्चा भी शामिल

4831news.jpg
द फॉलोअप टीम, चाईबासा :
सोनुआ के धोबाडीहा गांव के तीन व्यक्ति ट्रैक्टर में लाउडस्पीकर लोड कर रात के समय घर लौट रहे थे। उसी समय चाईबासा के सोनुआ-गुदड़ी मुख्य मार्ग पर ट्रैक्टर पलट गयी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। जिन लोगो की मृत्यु हुई है, उनमे 12 साल का एक बच्चा भी है। दोनों मृतक और घायल एक ही गांव के हैं। तीनो धोबाडीहा गांव के निवासी है। मृतकों की पहचान निरंजन महली और संजीव महली (12) के रूप में हुई है। घायल का नाम ललित महली बताया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें.......

अनियंत्रित हो गया था ट्रैक्टर
पनसुआं डैम के कुटीपी गांव के पास उनका ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया, जिस वजह से ट्रैक्टर का कैरियर पलट गया। सवार तीनों लोग नीचे गिर गए। मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीँ सीआरपीएफ कैम्प के जवानों ने घायलों को सोनुआ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायल 12 साल के बच्चे की भी मौत हो गई। एक युवक की गंभीर हालत है उसे जमशेदपुर रेफर किया गया है।