logo

रांची में फिलहाल ठंड से राहत, शाम को बादल छाने के आसार

4827news.jpg
द फ़ॉलोअप टीम, रांची 
राज्य में मौसम ने कई रंग ओढ़े हुए हैं। कभी खिली मीठी धूप तो कभी कड़ाके की ठण्ड। पिछले दो दिनों से राजधानी रांची का मौसम भी कुछ ऐसा है। सुबह धूप के कारण ठंड से राहत मिलती है, तो वहीं रात होते ही शीतलहरी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 48 घंटे के दौरान राज्य के न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। हालांकि, रविवार से एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार हैं। शुक्रवार सुबह से रांची का मौसम साफ है। आसपास के इलाके में शुक्रवार की सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला, जो 7 बजे के बाद खत्म हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को रांची में शाम से आंशिक बादल छाने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। जबकि शनिवार को रांची में भी हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें....... 

कल हो सकती है बारिश 
राज्य के मौसम की बात करें, तो अगले 48 घंटे तक पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा और लातेहार में बारिश के साथ बिजली चमकने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ में हल्के दर्जे की बारिश की संभावना जताई गई है।