logo

ब्रेकिंग: हाजी हुसैन अंसारी के पुत्र हफीज बन सकते हैं झारखंड के नए मंत्री!

4820news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
झामुमो के बड़े नेता और कई बार मंत्री रहे मरहूम हाजी हुसैन अंसारी के बड़े पुत्र हफीज-उल-हसन अंसारी के हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली झारखंड सरकार में मंत्री बनाए जाने की खबर है। खबर है कि शुक्रवार के दिन वो मंत्री पद की शपथ लेंगे। खबर की अभी पुष्टि  नहीं हो सकी है। बतो दें कि गत वर्ष 03 अक्तूबर को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का 73 साल की उम्र में मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। हालांकि एक दिन पहले उनकी कोविड जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी थी। 




शुक्रवार दोपहर राजभवन में शपथ लेने की सूचना
सियासी गलियारे से राजभवन में शपथ की तैयारी की सूचना मिल रही है। स्व हाजी हुसैन अंसारी झारखंड आंदोलनकारी रहे थे। वो दिशोम गुरु शिबू सोरेन के काफी निकट माने जाते थे। मधुपुर विधानसभा से अंसारी झामुमो के टिकट पर वो चार बार विधायक निर्वाचित हुए थे। दिसंबर 2019 में विधायक निर्वाचित होने के बाद उन्हें हेमंत सोरेन सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बनाया गया था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर उनके निधन की सूचना दी थी। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा था, ‘‘सरकार में मेरे साथी मंत्री आदरणीय हाजी हुसैन अंसारी साहब जी के निधन से अत्यंत आहत हूँ। हाजी साहब ने झारखण्ड (के गठन के लिये) आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई थी। वह सरल भाव और दृढ़ विश्वास वाले जन नेता थे।’’

झारखंड गठन के बाद दूसरे मंत्री होंगे जो विधायक नहीं 
मधुपुर की सीट हाजी हुसैन अंसारी के निधन के बाद खाली है। उप चुनाव होने हैं। हफीज मंत्री पद की शपथ लेने तो जा रहे हैं,लेकिन वो एमएलए नहीं हैं। लेकिन छह माह के भीतर उन्‍हें विस चुनाव जीत कर आना होगा। अब जाहिर है कि झामुमो की टिकट पर वह चुनाव लड़ेंगे। झारखंड निर्माण के बाद दूसरे मंत्री होंगे जो विधानसभा के सदस्य नहीं हैं।

बिना विधायक रहे मुख्यमंत्री पद की तीन नेता ले चुके हैं शपथ 
बता दें कि झारखंड गठन के बाद हफीज दूसरे मंत्री होंगे जो विधानसभा के सदस्य नहीं हैं। पहला होने का गौरव हेमेंद्र प्रताप देहाती (शाही) को है। राज्‍य में बगैर विधायक रहे मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। इनमें बाबूलाल मरांडी (2000), शिबू सोरेन (3 बार 2005, 2008 व 2009- 2010) और अर्जुन मुंडा (2010) का नाम शामिल है।