logo

प्रियंका गांधी से मिली बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, कहा- देश के लिए काम करने की प्रेरणा मिली

4777news.jpg
द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
इन दिनों झारखंड के कांग्रेसी मंत्रियों का अपने शीर्ष नेतृत्व के साथ मिलना जुलना जारी है। इस बीच बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने प्रियंका गांधी से मुलाकात की। अंबा प्रसाद ने प्रियंका गांधी से लम्बी बातचीत की। उन्होंने अति पिछड़े गांव में रहने वाली महिलाओ के पास सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचाने की बात की, साथ ही साथ उनको भी रोजगार से जोड़कर उनका विकास करने पर भी चर्चा हुई। राज्य सरकार के पहल पर झारखंड की महिलाओं को सशक्त करने के मामले पर ज्यादा जोर दिया गया। अंबा की बात से प्रियंका काफी प्रभावित हुईं। उन्होंने भी आश्वासन दिया कि जल्द ही वे झारखण्ड आएंगी और साथ में भ्रमण कर महिलाओं को सशख्त करेंगी।

शीर्ष नोताओं से मिलकर वस्तुस्थिति से कराया अवगत 
दिल्ली मे कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की और झारखंड की वस्तुस्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में और बड़कागांव मे अकूट खनिज संपदा मौजूद है। इसके बाद भी झारखंडवासी गरीबी और बेरोजगारी झेल रहे है। केंद्र सरकार एनटीपीसी, सीसीएल, बीसीसीएल सहित कई कंपनियों से कोयला और अन्य खनिज संपदा का दोहन करा रही है। विधायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस विषय पर गंभीर है। 

ये भी पढ़ें......

उन्होने कहा कि तत्काल जो हमने चुनाव मे झारखंड के वासियों से वादा किया था, वहां के किसानों का कर्जा हमने माफ करने का वादा पूरा किया। कांग्रेस नेताओं ने इस बात का समर्थन देते हुए कहा कि बहुत जल्द वे झारखंड आकर यहां के लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे।