logo

रांची में पेड़ से लटका मिला अज्ञात शव, मृतक के पॉकेट से मिला असमिया भाषा में लिखे हुए कागज़

4762news.jpg
द फ़ॉलोअप टीम, रांची 
राजधानी रांची के पुदांग ओपी थाना क्षेत्र के नया सराय इलाके में पेड़ से लटकता हुआ एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने जब शुरुआती जांच की तो मृतक के पॉकेट से असमिया भाषा में लिखा हुआ कुछ कागज मिला है, जिससे मृतक को असम का रहने वाला माना जा रहा है।शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने उससे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुंदाग ओपी प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या की ही आशंका लगती है, हालाँकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के मामले की जानकारी मिल पाएगी। फिलहाल मौत के कारणों के बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। 

ये भी पढ़ें......

शव की पहचान में जुटी है पुलिस  
बता दें की शव की न तो अभी तक पहचान हो पायी है और ना ही यह पता लग पाया है कि वह कहाँ का रहने वाला था। पुंदाग ओपी प्रभारी ने बताया कि पुलिस अपने स्तर पर जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच में 35 वर्षीय युवक असम का रहने वाला लगता है जो रांची में दिहाड़ी मजदूरी करता था। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मृतक के परिजनों की तालाश में जुट गई है, जिसके बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे। घटना के बाद हुई प्राथमिक जाँच में पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

असमिया भाषा क्या है 
मृतक के पॉकेट से जो कुछ कागज के टुकड़े मिले हैं उसमें असमिया भाषा में कुछ शब्द लिखे हुए हैं। असमिया भाषा(assamese language) एक पूर्वी इंडो-आर्यन भाषा है जो मुख्य रूप से भारतीय राज्य असम में बोली जाती है, जहाँ यह एक आधिकारिक भाषा है। यह 15 मिलियन से अधिक लोगो द्वारा बोली जाने वाली सबसे पूर्वी इंडो-यूरोपीय भाषा है, और इस क्षेत्र में एक सामान्य भाषा के रूप में कार्य करती है।