logo

बच्चियों को बेचने दिल्ली जा रहे 4 मानव तस्कर पुलिस गिरफ्त में, अब तक 11 केस दर्ज

7498news.jpg
द फ़ॉलोअप टीम, सिमडेगा:

चार मानव तस्करों को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से तीन नाबालिग बच्चियों को भी रेस्क्यू किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

मानव तस्करी में महिला भी शामिल
एएचटीयू थाना प्रभारी ने बताया कि तस्करों में रविंद्र बड़ाईक, संजय बड़ाईक और बिंदिया देवी शामिल हैं। ये लोग सेवई गांव से तीन बच्चियों को बहलाकर दिल्ली ले जा रहे थे। पुलिस ने सूचना के आधार पर पकड़ लिया। 

ओड़िशा के तस्कर भी काफी सक्रिय
ओडिशा के सुंदरगढ़ के भी एक मानव तस्कर सुरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। सुरेंद्र ने सिमडेगा की दो बच्चियों को नौकरी के नाम पर दिल्ली में निजी एजेंसी के हाथों बेचा दिया था। 12 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस ने तीनों बच्चियों को छुड़ाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। 

मानव तस्करी के 11 केस दर्ज किए गए
पुलिस अधीक्षक डॉ. शम्स तबरेज ने बताया कि उनके आने के बाद से मानव तस्करी के 11 केस दर्ज किए गए हैं, जिसमें 21 मानव तस्करों को गिरफ्तार करते हुए 76 बच्चों को मुक्त कराया गया है