द फॉलोअप टीम, डेस्कः
हाल ही में ICC ने साल 2024 से साल 2031 तक के मेंस क्रिकेट के सभी बड़े इवेंट का खुलासा किया था। इवेंट में साल 2025 की चैम्पियंस ट्रॉफी काफी चर्चित में रही थी। चर्चित इसलिए नहीं कि वह चैम्पियंस ट्रॉफी है बल्कि इसलिए कि वह पाकिस्तान में ऑर्गनाइज़ हो रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया में काफी बवाल मचा है कि पाकिस्तान जायेगा कौन खेलने।
हाल की जो खबर आई है उसने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया। खबर यह है कि पाकिस्तान में सफेद बॉल क्रिकेट की सीरीज खेलने वाली वेस्टइंडीज़ की टीम के 4 स्टार खिलाडियों वहां जाने से मना कर दिया है
वेस्टइंडीज़ का पाकिस्तान दौरा
आपको बता दें कि 13 दिसंबर से वेस्टइंडीज़ को पाकिस्तान के टी 20 और वनडे की सीरीज खेलनी है। उससे पहले टीम के 4 बड़े खिलाड़ियों ने बोर्ड को झटका देते हुये पाकिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है। उनकी जगह पर अब 4 नए खिलाड़ियों को खेलना है। गौरतलब है कि इन चारों खिलाड़ियों ने निजी कारणों का हवाला देकर यह कदम उठाया है।
किन खिलाड़ियों को किया गया शामिल
ये प्लेयर्स है आंद्रे रसाल, सिमरन हेतम्येर, लेंडन सिमंस और एमन लुइस। चारों खिलाड़ियों ने निजी कारणों को जताते हुये सीरीज से नाम वापस ले लिया। अब उनकी जगह पर समर ब्रूस, जस्टिन ग्रीस, गुडाकेश मोती और ओरिजेन स्मिथ को टीम में शामिल किया गया है।

पाक-वेस्टइंडीज का पूरा शेड्यूल यहां है
सीरीज 13 दिसंबर से शुरू होकर 22 दिसंबर तक चलनी है। वेस्टइंडीज़ को इस दौरे में तीन टी 20 और तीन वनडे मैच खेलने हैं। गौरतलब है कि सारे मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जायेगा। पूरे शेड्यूल की बात करें तो 13 दिसंबर को पहला टी 20 मैच खेलना है। दूसरा टी 20, 14 दिसंबर और 16 दिसंबर को तीसरा टी 20 मुकाबला होगा। फिर 18 दिसंबर को पहला वनडे, 20 दिसंबर को दूसरा और 22 दिसंबर को तीसरा वनडे खेला जायेगा।
क्या कहते हैं मुख्य चयनकर्ता
नए खिलाड़ियों की बात करें तो वनडे के लिये डेब्यू करने वाले जस्टिन ग्रीस और समर ब्रूस बल्लेबाज हैं वहीं गुडाकेश मोती बाये हाथ के स्पिनर हैं और। ओरिजेन स्मिथ टीम में ऑलराउंडर के रूप में मौजूद रहेंगे। CWI के मुख्य चयनकर्ता रोजर हार्पर ने कहा कि प्रत्येक प्रारूम में कई प्रतिभाशाली नए चेहरे हैं जिन्हें ये दिखाने का अवसर मिलेगा कि वो अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर क्या करने में सझम हैं। नये खिलाड़ियों को ये साबित करने का मौका मिला है कि हम भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।