logo

स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर होगा झारखंड के युवाओं का विकास: सीएम

3992news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
सूबे के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड के युवाओं का विकास स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलकर ही होगा। उन्होंनेे कहा था कि उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए। देश आज स्वामी विवेकानंद की 158 वी जयंती मना रहा है। इस दिन को युवाओ को समर्पित किया गया है। इसे युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

मुख्यमंत्री और राजयपाल ने किया पुष्प अर्पित 
रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि देकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके साथ ही राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। 

ये भी पढ़ें......

स्वामी विवेकानंद ने जब जीत लिया था सबका दिल 
स्वामी विवेकानंद वेदांत के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। उनका वास्तविक नाम नरेन्द्र नाथ दत्त था। उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में सन् 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी जो आज भी अपना काम कर रहा है। वे रामकृष्ण परमहंस के सुयोग्य शिष्य थे। उन्हें 2 मिनट का समय दिया गया था लेकिन उन्हें प्रमुख रूप से उनके भाषण की शुरुआत "मेरे अमेरिकी बहनों एवं भाइयों" के साथ करने के लिये जाना जाता है उनके इस स संबोधन के इस प्रथम वाक्य ने सबका दिल जीत लिया था।