logo

विपक्ष ने कथित भारत विरोधी बयान को लेकर सदन में किया जमकर हंगामा 

नम36.jpg

द फॉलोअप डेस्क
विपक्ष ने सत्ता पक्ष के कुछ विधायकों द्वारा कथित भारत विरोधी बयान दिए जाने पर बुधवार को सदन में जमकर हंगामा किया। भाजपा विधायकों ने मांग की, कि संसदीय कार्य मंत्री के कथित भारत विरोधी बयान को स्पंज किया जाए लेकिन संसदीय कार्य मंत्री ने अपने बयान को और भी दोहराया। उन्होंने कहा कि ट्रंप के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घुटने टेक दिए। हिंदुस्तान खतरे में है। इससे पहले भाजपा विधायक नवीन जायसवाल का कहना था कि ईरान का जहाज भारतीय सीमा में नहीं डुबाया गया वह श्रीलंका की सीमा में था। कांग्रेस के विधायकों को तथ्यात्मक ढंग से किसी बात को कहानी चाहिए। मालूम हो कि मंगलवार को मंत्री इरफान अंसारी और दीपिका पांडे ने यह आरोप लगाया था। नवीन जायसवाल सदन में कथित भारत विरोधी दिए गए बयानों को बार-बार स्पंज करने की मांग कर रहे थे। संसदीय कार्य मंत्री द्वारा इसका विरोध किए जाने पर भाजपा विधायक वेल में घुस आए और जमकर हंगामा करने लगे। इसे देखते हुए स्पीकर सदन की कार्यवाही को 20 मिनट के लिए स्थगित कर दिया।