logo

जनवरी में झारखंड आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

3134news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जनवरी के प्रथम सप्ताह में झारखंड आएंगे। नड्डा 3, 4 और 5 जनवरी 2021 को झारखंड के तीन दिवसीय विस्तृत प्रवास पर रहेंगे। पार्टी  के मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार प्रदेश भाजपा द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास कार्यक्रमो, बैठकों की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला दौरा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जेपी नड्डा झारखंड का दौरा करेंगे। आपको बता दें कि इससे पहले वे भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर 2019 में रांची आ चुकें हैं। 

ये भी पढ़ें...

नड्डा का रांची से रहा है गहरा रिश्ता
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का रांची से गहरा रिश्ता रहा है। उनके पिता डॉ एनएल नड्डा रांची विश्वविद्यालय के कुलपति भी रहे हैं। इस पद पर रहने के दौरान डॉ नड्डा वर्तमान में कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास के बगल वाले कुलपति आवास में रहते थे। वर्तमान में यह आवास सुदेश कुमार महतो को आवंटित है। जानकारी के अनुसार कुलपति आवास में जेपी नड्डा अक्सर आते-जाते रहते थे। पिता के साथ कुछ दिनों तक यहां रहे भी थे। इतना ही नहीं जेपी नड्डा के एक रिश्तेदार का हरमू पटेल पार्क के पास एक आवास था, उस आवास को उनके रिश्तेदार ने बाद में भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश को बेच दिया था। दीपक प्रकाश वर्तमान में उसी आवास में रहते हैं।