logo

सीसीएल अधिकारी के घर चोरों ने लगाई सेंध, 25 लाख के जेवर पर हाथ साफ किया

8341news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
राजधानी रांची में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह (Health Safety Week) को लेकर दिन रात पुलिस की चौकसी रहती है। इसके बावजूद भी चोर एक बंद घर से करीब 25 लाख रुपए के जेवर चुरा कर फरार हो गए। बता दें कि चोरी शहर के पॉश इलाकों में से एक अशोकनगर में सीसीएल (CCL) अधिकारी नीरज कुमार सिंह के बंद घर से हुई। घटना के बाद सोमवार रात साढ़े आठ बजे पड़ोसियों की सूचना के बाद अरगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गयी है। घर वालों को भी सूचना दी गयी। 

श्राद्धकर्म में शामिल होने रामगढ़ गए थे
सीसीएल अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि उनका आवास सेंट्रल अशोका अशोकनगर रोड नंबर-3 के सामने है। वे अपने पिता के श्राद्ध कर्म में पूरे परिवार के साथ रामगढ़ गए हुए थे। घर में कोई नहीं था। पड़ोसियों ने देर शाम आवास का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ देखा। इसके बाद रात लगभग आठ बजे उन्हें चोरी की सूचना मकान मालिक को दी। उन्होंने रांची में रह रहे अपने रिश्तेदारों से संपर्क किया और घटना की सूचना दी। रिश्तेदार उनके आवास पहुंचे और अंदर जाने पर देखा कि आलमीरा टूटा हुआ है। सामान बिखरे हुए हैं। स्थानीय पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी गयी।