logo

झारखंड विधानसभा विशेष सत्र : आदिवासी सरना धर्म कोड के प्रस्ताव पर चर्चा प्रारंभ, मुख्यमंत्री ने गिनाए फायदे

2369news.jpg
द फाॅलोअप टीम, रांची 
बुधवार को झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में जनजातीय समुदाय के लिए जनगणना-2021 में पृथक आदिवासी-सरना धर्म कोड का प्रस्ताव पारित करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी है। सत्र शुरू होते ही नेता सदन एवं प्रदेष के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रस्ताव पर अपना व्याख्यान प्रारंभ किया। सदन में सीएम, सरना धर्म कोड के फायदे बता रहे हैं। 

इस दौरान सीएम हेमंत ने कहा
सदन में हेमंत ने कहा कि अलग धर्म कोड होने से जगणना के बाद सरना आदिवासियों की जनसंख्या का स्पष्ट पता चल पायेगा। उनकी भाषा, संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण और संवर्द्धन हो पायेगा। इसके साथ ही आदिवासियों को मिलने वाले संवैधानिक अधिकारों, केंद्रीय योजनाओं तथा भूमि संबंधी अधिकारों में भी लाभ होगा। 

अलग धर्म कोड की मांग पर मुहर ऐतिहासिक 
झामुमो के मुताबिक विधानसभा में जनजातीय समुदाय के लिए अलग धर्म कोड की मांग पर मुहर ऐतिहासिक होगी। इस दौरान विधानसभा में मजबूती से अपना पक्ष रखकर प्रस्ताव की खूबियों का जिक्र किया जाएगा। दूसरी ओर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अपने सभी विधायकों के साथ इस पर चर्चा कर चुकी है। 

भाजपा की रणनीति : मुद्दे को धर्मांतरण पर करेगी केन्द्रित
भाजपा ने जनजातीय समुदाय के लिए पृथक धर्म कोड का समर्थन करने का निर्णय किया है लेकिन पार्टी का फोकस आदिवासियों के धर्मातरण रोकने पर होगा। भाजपा इसके लिए लोकसभा में स्वर्गीय कार्तिक उरांव द्वारा लाए गए उस प्रस्ताव का जिक्र करेगी, जिसमें धर्मातरण करने वाले आदिवासियों को अनुसूचित जनजाति को मिलने वाले आरक्षण के लाभ से अलग करने की वकालत की गई है।

विधानसभा भवन के बाहर इरफान अंसारी ने कहा
कांग्रेस के नेता एवं विधायक इरफान अंसारी ने विषेष सत्र से पहले विधानसभा भवन के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अब बाबूलाल मरांडी को त्याग-पत्र दे देनी चाहिए। अंसारी ने कहा कि हम झारखंड में जीते हैं और हमारी स्थिति दिन व दिन मजबूत होती जा रही है। बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के खराब प्रदर्षन पर उन्होंने खेद जताया। उन्होंने कहा कि हमलोग तेजस्वी यादव को सहयोग नहीं कर सके, इसलिए हमें खेत है। उन्होंने कहा कि बिहार के छह विधानसभा सीटों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनाव आयोग को दूरभाष कर जिताने का आग्रह किया था। इरफान ने चुनाव के दौरान बड़े स्तर पर धांधली का अरोप भी लगाया है। 

ये भी पढ़ें.......

भाजपा के विधायक एवं पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने कहा
हार-जीत होती रहती है। हम पूरे देश में जीते हैं। हमलोग बिहार पर अपना ध्यान केन्द्रित किए हुए थे। वहां हमे जबरदस्त सफलता मिली है। हम त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश आदि कई प्रांतों में जीते हैं। झारखंड में हमारी हार क्यों हुई है, इसपर हमलोग समीक्षा कर रहे हैं। हार के कारणों का पता लगाया जा रहा है। ऐसी हार नहीं हो, इसकी व्यवस्था करेंगे।